BUSINESS/MARKET

DETAIL OF BUSINESS FINANCE AND SHARE MARKET
MARKETING GUIDE

FINANCIAL ISSUE
GOVERNMENT AND POLICIES
Share broker;Zaswant

हम सभी एक बड़े बिजनेस के बारे में हमेशा सोचते हैं। लेकिन एक बड़े बिजनेस के लिए इन्वेस्टमेंट भी बड़ा चाहिए होता है। इस वजह से बहुत सारे लोग बड़े बिजनेस का सपना तो देखते हैं लेकिन इन्वेस्टमेंट के लिए पैसा न होने के कारण उसे पूरा नहीं कर पाते। लेकिन अगर आप जीवन में सफल होना चाहते है तो यहाँ दिए गए है 54 बिग बिज़नेस आइडियाज जिसपर आप काम कर सकते है। ‍ अगर आपके पास अच्छा बजट है तो आप बड़े बिजनेस में आराम से हाथ डाल सकते हैं। कोई भी बिजनेस करने के लिए सबसे पहले उसका बिजनेस प्लान बनाना बहुत जरूरी होता है। फिर उसी के अनुसार काम को आगे बढ़ाना। ‍ अगर आपके पास बिजनेस प्लान नहीं है तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे बड़े बिजनेस के बारे में बताएँगे, जिनसे आपको अपना बिजनेस शुरू करने के लिए कई आईडिया मिलेंगे। आपने ऐसे बहुत से वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट देखे होंगे जो रातों रात अमीर बनाने की बातें करते होंगे, मगर उनकी बातों में सच्चाई बिल्कुल भी नहीं होती। ‍ Fynd platform banner for free demo ‍ सफलता बिना मेहनत के नहीं मिलती। सही दिशा में मेहनत करने से ही सफलता हासिल होती है। इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे 51 बिग बिज़नेस आइडियाज इन हिंदी के बारे में। ‍ Get Demo Start for Free ‍ टॉप 51 बिग बिजनेस आइडियाज - ‍ 1- वाटर सप्लाई का बिजनेस प्लान - Water Purification Plant Ariel View अगर आप बिजनेस को शुरू करने के लिए पचास से साठ लाख रुपए इन्वेस्ट कर सकते हैं तो आप वाटर सप्लाई का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। हमारे देश में ऐसे बहुत से गांव हैं, जहां पानी की दिक्कत है। वहाँ उपलब्ध पानी बहुत अशुद्ध है। पीने योग्य पानी वहां पर उपलब्ध नहीं है। ‍ अशुद्ध पानी पीकर लोगों को पेट से सम्बंधित बीमारियों का शिकार होना पड़ता है। ऐसे में लोग प्योर वाटर सप्लाई यानि की शुद्ध पानी की सप्लाई चाहते हैं। आप इन लोगों तक प्योर वाटर की सप्लाई कर के अच्छे-खासे पैसे कमा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इस बिजनेस को शुरू कैसे करें ? ‍ इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको लगभग 300 से 400 गज जमीन चाहिए। जहाँ आप वॉटर प्यूरीफायर और सप्लाई प्लांट लगा सकते हों। इस प्लांट की लागत लगभग पचास लाख रुपए होती है। वहीं सप्लाई की चीजों का इंतजाम करने में लगभग दस लाख रुपए लग जाते हैं। ‍ लोगों के घरों और दुकानों तक वाटर की सप्लाई के लिए आप कुछ कर्मचारी रख सकते हैं जो ठेलों और पिकअप के जरिये लोगों के घरों, दुकानों तक पानी की सप्लाई कर सकें। वाटर सप्लाई का बिजनेस आज के जमाने में बहुत प्रचलित है। ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो वाटर सप्लाई को लेकर परेशान है। ‍ किसी को सप्लाई के लिए कनेक्शन नहीं मिल रहा है तो कई जगहों पर वाटर सप्लाई की सुविधा ही नहीं मौजूद है। ऐसे में अगर आप ऐसी जगह अपना प्लांट लगाते हैं, जहां पर पानी की बहुत दिक्कत है। तो वहां पर आपका यह बिजनेस बहुत सक्सेसफुल रहेगा। ‍ 2 - ब्रांड का शोरूम खोलने का बिजनेस - Cloths Hanging in Angles in Store अगर आप बिजनेस को शुरू करने के लिए अच्छा-खासा पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं। तो आप किसी भी ब्रांड का बशोरूम खोल सकते हैं। इसके लिए आपको ब्रांड की डीलरशिप लेनी होगी। ब्रांडेड शोरूम खोलने के लिए लगभग पंद्रह लाख रुपए तक की लागत आती है। ‍ आज के टाइम में लोग ब्रांड के शौकीन हैं। वह चप्पल से लगा कर चश्मा तक ब्रांड का ही पहनना पसंद करते हैं। वहीं अगर आप के पास किसी ब्रांड का शोरूम खोलने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं, तो आप बिना ब्रांड के कपड़ों का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। ‍ आपको बता दें कि रिटेल शॉप के बिजनेस में कमाई बहुत अच्छी होती है। अगर आप 6 लाख के लगभग निवेश कर सकते हैं तो आप इस बिजनेस को कर सकते हैं। कपड़े की जरूरत तो हर किसी को होती है। चाहे वह शहर हो या गांव हर जगह लोग कपड़े पहनते हैं। आप कहीं पर भी यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस में मुनाफा बहुत ज्यादा होता है। ‍ 3 - फुटवियर का शोरूम खोलना - Footware Kept on Rac for Demo क्या आप जानते हैं कि हम जो चप्पल पहनते हैं, वह कैसे बनाई जाती है ? जरा सोचिए कि अगर चप्पल नहीं होती तो हम क्या करते? पहले के जमाने के लोग तो खड़ाउँ पहना करते थे। लेकिन अब जमाना बदल गया है। नई-नई तकनीक आ गयी हैं।समय के साथ लोग परिवर्तित हो गए हैं। ‍ समय के साथ फैशन भी बहुत आगे बढ़ गया है। अब तो लोग अपनी ड्रेस की मैचिंग की फुटवियर पहनते हैं। ऐसे में अगर आप चप्पल बनाने का बिजनेस शुरू करते हैं तो आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। वैसे तो यह काम आप अपने घर पर भी शुरू कर सकते हैं।

  • मार्केटिंग एक गतिविधियों का समूह है जो एक व्यावसायिक संगठन अपने उत्पादों और / या सेवाओं की खरीद और बिक्री को बढ़ावा देने के लिए करता है। क्रियाओं का यह समूह कंपनी के चारों ओर चर्चा बढ़ाता है, अधिक ग्राहकों को आकर्षित करता है और उन्हें कंपनी के उत्पादों और सेवाओं के बारे में रुचि रखता है, और अंततः बिक्री बढ़ाने का लक्ष्य रखता है। विपणन सभी प्रकार के व्यवसायों के लिए किया जा सकता है, जैसे एकमात्र स्वामित्व, साझेदारी फर्म, निजी कंपनियां और सार्वजनिक कंपनियां।
DETAIL OF BUSINESS FINANCE AND SHARE MARKET
MARKETING GUIDE

FINANCIAL ISSUE
GOVERNMENT AND POLICIES
Share broker;Zaswant

गांव हो या शहर कहीं पर भी यह काम शुरू किया जा सकता है। ‍ बस आपको एक अच्छे मार्केट की जरूरत है। जब आप इसकी मार्केटिंग कर लेंगे तो आपको लोग जाने लगेंगे और आपके प्रोडक्ट की भी बिक्री होने लगेगी। इस बिजनेस को शुरु करने के लिए आपको इसमें लगभग दो लाख से तीन लाख रुपए इन्वेस्ट करने होंगे। लोगों की पसंद के मुताबिक प्रोडक्ट बनाने से आपके प्रोडक्ट की लोकप्रियता बढ़ेगी जिससे आपको बिजनेस में लाभ होगा। ‍ 4 - मोबाइल का शॉप खोलना - Mobile Cases Display in Showcase बदलते जमाने के साथ मोबाइल का स्वरूप भी बदल रहा है। जब स्मार्टफोन नहीं थे तो लोग कीपैड फोन का इस्तेमाल करते थे और उससे भी पहले लोग हेलीपैड का इस्तेमाल करते थे। हेलीपैड को कहीं भी ले जाना असंभव था। लेकिन तकनीक के विकास के साथ फोन का भी रूप बदलता गया। ‍ अब जो स्मार्टफोन है वह सब की पॉकेट में रहता है। हर कोई इसका दीवाना है। बहुत सारे लोग तो दो-दो, तीन-तीन स्मार्टफोन कैरी करते हैं। ऐसे में अगर आप इसका बिजनेस करना चाहते हैं या इसका शोरूम खोलना चाहते हैं तो यह आपके लिए वाकई में बहुत अच्छा बिजनेस आइडिया है। ‍ इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कम से कम दस लाख रुपए इन्वेस्टमेंट करने होंगे। आपको अपने लिए एक ऐसी मार्केट तलाशनी होगी, जहां पर लोगों की भीड़ बहुत ज्यादा होती हो। ऐसी मार्केट में आपको अपने बिजनेस के लिए एक शॉप खोजनी होगी। ‍ अगर आपका घर ही ऐसी जगह है तो आप अपने घर में भी दुकान खोल सकते हैं। इसके अलावा बिजनेस शुरू करने के लिए आपको किसी डीलर से या ऐसी ब्रांडेड शोरूम जो होलसेल करता हो, उनसे कांटेक्ट करना होगा।वहाँ से माल उठाकर आप रिटेल कर सकते हैं। ‍ 5 - इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का बिजनेस- Man Trialing Electronic Gadget बिजली का उपयोग बदलते परिवेश के साथ बदलता रहा है। बिजली से जुड़े नए-नए उत्पाद रोजाना मार्केट में आते हैं। हर रोज हजारों की संख्या में कूलर, पंखा, ट्यूबलाइट और किचन से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक सामान बिकता है। ऐसे में अगर आपको इलेक्ट्रिकल चीजों की अच्छी समझ है तो आप इस का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। ‍ इलेक्ट्रॉनिक चीजों का बिजनेस ऐसा बिजनेस है जो अभी भी प्रचलन में है और आगे भी प्रचलन में रहेगा। सभी अपने घर को मॉर्डनाइज करा रहे हैं। ऐसे मे इलेक्ट्रिक चीजों का इस्तेमाल उनके लिए बहुत अहम चीज है। इलेक्ट्रिक शॉप ओपन करने के लिए लगभग आपके पास दस लाख से बीस लाख रुपए तक का बजट होना चाहिए, जिससे आप अच्छी खासी और बड़ी दुकान खोल सकते हैं। ‍ जब दुकान बड़ी होगी तो आपके पास मटेरियल भी ज्यादा होगा और लोग आपकी दुकान पर ज्यादा आएंगे। इसके अलावा यह भी ध्यान रखने की ज़रूरत है कि दुकान मेन मार्किट में हो। कहा जाता है कि जो दिखता है, वही बिकता है। ‍ 6 - किराने की दुकान का बिजनेस - A Girl Buying Pineapple in Groccery Store किराना स्टोर ऐसा स्टोर है जो हर किसी की रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करता है। हर मोहल्ले और गली में आपको कोई ना कोई किराना स्टोर्स जरूर देखने को मिल जाएगा। अगर आप यह बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कम से कम चार से पाँच लाख रुपए तक का इन्वेस्टमेंट करना होगा, जिससे आप नॉर्मल किराना स्टोर खोल सकें। ‍ किराना स्टोर का प्रचलन वर्तमान में भी काफी ज्यादा है और भविष्य में तो और ज्यादा होने वाला है। अभी भी कुछ लोग गांव से जुड़े हुए हैं और जिनके यहां खेती होती है, वह अपने गांव से आटा, चावल, दाल आदि ले आते हैं। लेकिन आने वाले समय में लोग गाँव से सामान कम लाएंगे और खरीदेंगे ज्यादा। ‍ तो अगर आप किराना स्टोर खोलना चाहते हैं तो जरूर खोलें। इसके लिए एक कमरे भर की जगह चाहिए। ध्यान रखें कि कमरे का दरवाजा मार्केट की तरफ खुलता हो। शुरुआत आप इसी से कर सकते हैं। इसमें थोड़ा-बहुत फर्नीचर का काम कराना होगा। फिर जैसे-जैसे आप का काम आगे बढ़ता जाए वैसे वैसे आप इसमें इन्वेस्टमेंट करके इसे और बड़ा कर सकते हैं। ‍ 7 - मेडिकल स्टोर खोलना - मेडिकल स्टोर यदि आप मेडिकल के क्षेत्र में जानकारी रखते हैं तो मेडिकल स्टोर खोलना आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। दवा की जानकारी रखने वाले अगर मेडिकल स्टोर को खोलें तो वह बहुत ज्यादा चलता है। मेडिकल स्टोर के बिजनेस के लिए लगभग 50 से 60 लाख रुपए तक के इनवेस्टमेंट की जरूरत होती है। लेकिन याद रखिए कि अपना खुद का मेडिकल स्टोर खोलने से पहले आपके पास बी फार्मा या डी फार्मा की डिग्री होना

  • आवश्यक है। अगर आपके पास डिग्री नहीं है तो आप किसी फार्मेसिस्ट को नियुक्त करके भी अपना मेडिकल स्टोर खोल सकते हैं। आपको ड्रग ऑर्गेनाइजेशन से मेडिकल स्टोर खोलने के लिए अनुमति लेनी पड़ेगी। ‍ इसके साथ ही जीएसटी रजिस्ट्रेशन बिजनेस रजिस्ट्रेशन और ड्रग रजिस्ट्रेशन भी जरूर करवाएं। अपना ड्रग लाइसेंस भी प्राप्त करें, बिना इसके आप मेडिकल स्टोर ना तो खोल सकते हैं और ना ही बिजनेस कर सकते हैं। अगर कमाई के लिहाज से देखें तो आज के समय में हर व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त है, ऐसे में मेडिकल स्टोर का बिजनेस आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। ‍ 8 - साइकिल का स्टोर खोलना - Displaying Cycles on Stand in Store ये तो हम सभी ने सुना होगा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें साइकिल का इस्तेमाल करना चाहिए। लोगों का झुकाव आज कल साइकिल की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आप साइकिल का स्टोर खोलते हैं तो आप बहुत प्रॉफिट में रहेंगे। बीच में कुछ साल साइकिल की बिक्री थोड़ी कम हो गई थी लेकिन अभी फिर से लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक हो रहे हैं। ‍ इस कारण साइकिल की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। छोटे-छोटे कामों के लिए लोग बाइक का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं और साइकिल से ही जा रहे हैं। जब उन्हें लंबी दूरी की यात्रा करनी होती है तब वह बाइक का इस्तेमाल करते हैं। पेट्रोल भी बहुत महंगा हो गया है। ‍ ऐसे में साइकिल की मांग बढ़ी है। इसलिए अगर आप साइकिल का स्टोर खोलते हैं तो आप अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। साइकिल के स्टोर खोलने के लिए आपको लगभग दस लाख से पंद्रह लाख रुपए की जरूरत पड़ेगी। ‍ साथ ही इसके स्टोर को खोलने के लिए एक अच्छी जगह की और मार्केट की भी जरूरत पड़ेगी। अगर यह सब आपके पास उपलब्ध है तो आप इसके स्टोर के बारे में सोच सकते हैं। यह बिजनेस शुरू करने से पहले आप जगह देख ले और एक होलसेलर का भी पता लगाएं जो साइकिल की होलसेलिंग करता हो। ‍ होलसेलर से खरीदने पर आपको साइकिल बहुत ही कम दाम में मिल जाएगी। फिर आप इसे मार्केट रेट तक करके रिटेल करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं। ‍ 9 - पेंट का स्टोर - Some one is Doing Paint on Wall With Paint Roller बदलते परिवेश में जैसे आधुनिक सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ रही है वैसे ही घर के पेंट का तरीका भी बदल रहा है। अच्छी पेंट करवाने पर घर मानो बोलने लगता है। घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। ऐसे में अगर आप पेंट की दुकान खोलना चाहते हैं तो उसके लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा। पेंट की दुकान ऐसी जगह होनी चाहिए जहाँ पर पास में हार्डवेयर का सामान बिकता हो, जिससे जब व्यक्ति वहाँ से घर बनवाने का सामान ले जाए तो उसका ध्यान पेंट की दुकान पर भी जाए। ‍ इससे यह फायदा होगा कि घर बनने के बाद वह पेंट की दुकान से पेंट का सामान ले जाएगा। इसी कारण पेंट का स्टोर खोलने के लिए सही लोकेशन देखना बहुत ज़रूरी है। आप पेंट का स्टोर स्वतंत्र रूप से भी खोल सकते हैं और डिस्ट्रीब्यूटरशिप में भी। ‍ सबसे ज़रूरी बात यह है कि पेंट का स्टोर खोलने के लिए आपको अपना बजट भी तैयार करना होगा क्योंकि आजकल पेंट के तरीकों में परिवर्तन आ गया है। पेंट के अलग-अलग स्वरूप भी आ गए हैं। अब पेंट पहले से काफी महंगे हैं। ‍ आप लगभग बीस लाख से तीस लाख रुपए तक का इन्वेस्टमेंट करके पेंट की एक छोटी दुकान खोल सकते हैं। धीरे-धीरे आमदनी बढ़ने के साथ आप अपनी दुकान बड़ी कर सकते हैं। ‍ 10 - गेम की शॉप खोलना - A Boy is Playing Bowling Game in Gaming Area गेम खेलना हर किसी को पसंद होता है। आज के दौर में चाहे बच्चा हो या फिर बड़ा, हर कोई अपने स्मार्टफोन में गेम खेलता है। ऐसे में अगर आपके दिमाग में गेम की शॉप खोलने का बिग बिज़नेस आइडियाज इन हिंदी आ रहे है तो यह आईडिया बहुत अच्छा है। लेकिन गेम को शॉप खोलना काफी महंगा होता है। ‍ गेम की शॉप खोलने के लिए आपको कम से कम दस लाख से बारह लाख रुपए तक का निवेश करना होता है। साथ ही ऐसी जगह का चुनाव करें जहां पर बहुत सारे लोग आते जाते हो और आसानी से कोई भी पहुंच सक
DETAIL OF BUSINESS FINANCE AND SHARE MARKET
MARKETING GUIDE

FINANCIAL ISSUE
GOVERNMENT AND POLICIES
Share broker;Zaswant

और जगह भी काफी बड़ी होनी चाहिए। ‍ इसके लिए आप किसी भी स्कूल या कॉलेज के बगल में या किसी चौराहे पर किराए की दुकान भी ले सकते हैं। जिससे आप एक अच्छा गेम पार्लर खोल सकते हैं। आप चाहें तो अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञों की राय ले सकते हैं। ‍ इसके अलावा आप सोशल मीडिया का भी सहारा ले सकते हैं। इस बिजनेस से जुड़ी बहुत सारी वीडियोज आपको वहाँ मिल जाएंगी, जिन्हें देख कर आप अपने बिजनेस के लिए आइडिया ले सकते हैं। ‍ 11- पिज़्ज़ा हट की एजेंसी लेना - Delivery Bike of Pizza Hut Displaying Outside of the Storeh पिज़्ज़ा हट का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में तो पानी ही आता है। पिज़्ज़ा है ही लोगों का पसंदीदा। छोटे बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी को पिज़्ज़ा पसंद है। कई सारे फ्लेवर्स में मौजूद पिज्जा लोगों के मन को मोह लेता है। ऐसे में अगर आप इस क्षेत्र में बिजनेस करना चाहते हैं या इन्वेस्ट करना चाहते हैं या इसकी फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, तो बिल्कुल ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए एक बहुत बड़े निवेश की आवश्यकता होती है। इसकी फ्रेंचाइजी लेने के लिए लगभग चालीस से पचास लाख रुपए तक के निवेश की जरूरत होती है। ‍ अगर आपके पास इतना बजट है तो आप इसकी फ्रेंचाइजी लेकर अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। बजट की तो बात हो गयी। अब बात करते हैं ज़मीन की। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको जमीन एक हज़ार से तीन हज़ार स्क्वायर फीट जमीन चाहिए। ‍ इसके अलावाआईडी प्रूफ, ऐड्रेस प्रूफ, आधार कार्ड, बैंक प्रूफ, जीएसटी नंबर और अन्य जरूरी कागजात आदि को कंफर्म करने के बाद ही बिजनेस की शुरुआत करें। ध्यान रखें कि फ्रेंचाइजी लेकर इसमें काफी मेहनत करने की जरूरत होती है। ‍ बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने फ्रेंचाइजी तो ले ली मगर बिजनेस को अच्छे से नहीं चला पाए और असफल हो गए। लेकिन ऐसे लोगों की संख्या भी कम नहीं है जिन्होंने इस बिजनेस में अपार सफलता हासिल की है और खूब मुनाफा कमाया है। ‍ 12 - बिल्डिंग मैटेरियल स्टोर - Two Man Working on Construction Site with Building Material अब तो लोग बिल्डिंग मैटेरियल स्टोर में भी लोग अच्छा प्रॉफिट कमा रहे हैं। इस काम को बड़े पैमाने पर करने के लिए लगभग बीस से तीस लाख रुपए तक की आवश्यकता होती है। यह मत समझिए कि यह कीमत बहुत ज्यादा है। यह कम से कम कीमत है। ‍ आप जितना अधिक पैसा लगा सकते हैं उतना अधिक लगाइए। रिटर्न भी आपको उसी हिसाब से मिलेगा। आप भी जानते हैं कि घर बनवाना कभी नहीं रुकता है। पहले भी घर बनते थे, अभी भी बन रहे हैं और आगे आने वाले समय में यह और तेजी से बनने वाले हैं। इसलिए बिल्डिंग मटेरियल का काम भी कभी नहीं रुकता है। इस वजह से यह बिजनेस एक अच्छा बिजनेस आईडिया है। ‍ 13 - टेंट हाउस का बिजनेस - Displaying Tent House in Forest Area मुंडन, शादी-विवाह यहाँ तक कि बर्थडे पार्टी में भी टेंट हाउस का काम होता है। अब हर चीज बड़े पैमाने पर होने लगी है, फिर चाहे वह बर्थडे पार्टी हो या शादी समारोह। ख़ैर शादी तो हर सीजन में होता ही हैं। अगर ऐसे में आप टेंट हाउस का बिजनेस करने का सोच रहे हैं तो बिल्कुल सही सोच रहे हैं। ‍ आप यह बिजनेस कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको जरूरत है बस एक अच्छे मार्केट की और एक अच्छी दुकान की। अगर लागत की बात की जाए तो इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कम से कम दस लाख रुपए चाहिए। ‍ एक बार बिजनेस शुरू हो जाए फिर जिस हिसाब से फायदा होता जाए, आप उसी हिसाब से अपने बिजनेस में और पैसे लगाते जाइए। आपका टेंट हाउस का बिजनेस और बढ़ता जाएगा। साथ ही यह भी ध्यान रखने की ज़रूरत है कि साजो-सामान की चीजों में हमेशा बदलाव होता रहता है, इसलिए आपका हमेशा अप टू डेट रहना जरूरी है। ‍ 14 - डेयरी फार्म का बिजनेस - A Cow is Posing in Grass Area हमारा देश क़ृषि प्रधान देश है। हमारे देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। बहुत सी चीजों के उत्पादन में भारत अग्रणी है।फिर वो चाहे चीनी का उत्पादन हो या फिर दूध का। विश्व के 23% दूध का उत्पादन भारत में होता है। अगर बिजनेस की बात करें तो दूध का व्यापार अपने आप में एक अच्छा व्यापार है। इसमें अगर आप पैसे लगा सकते हैं तो बहुत अच्छी बात है। इस बिजनेस को शुरु करने के लिए कम से कम दस अच्छी गाय खरीदें। उनके रहने के लिए गौशाला का और खाने के लिए चारे पानी आदि का इंतजाम करें। ‍ साथ ही गायों की देखभाल के लिए दो व्यक्तियों को नियुक्त करें। गायों से प्राप्त दूध की अच्छी बिक्री हो इसके लिए आपको प्रमोशन का भी पूरा ध्यान देना होगा। दूध की बढ़ती मांग को देखते हुए यह एक अच्छा बिजनेस आईडिया है। ‍ Get Demo Start for Free ‍ 15 - कोचिंग संस्थान का बिजनेस - Childrens Are Studying In Coaching Classes गुरुकुल का प्रचलन तो आप हमेशा से देखते आ रहे हैं और बड़े-बड़े कोचिंग संस्थान के बारे में भी आप जानते होंगे। अगर आप हाईली एजुकेटेड है या यूँ कहें कि आप ने उच्च शिक्षा प्राप्त की है तो आप कोचिंग संस्थान खोल कर लोगों को शिक्षा दे सकते हैं। ‍ साथ ही अपने लिए अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। मेडिकल के क्षेत्र की अगर बात करें तो एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों की फीस लाखों में होती है। बहुत से लोग कोचिंग इंस्टिट्यूट खोलकर महीने के लाखों रुपए कमा रहे हैं। ‍ अगर आप भी कोचिंग इंस्टीट्यूट खोलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक ऐसी जगह की तलाश करनी होगी जहाँ पर कई सारे कॉलेज, स्कूल और मेडिकल कॉलेज आदि हों। जहाँ स्टूडेंट आपके कोचिंग इंस्टिट्यूट को देख सकें। जब लोग देखेंगे तभी आपके इंस्टिट्यूट के बारे मे जानेंगे और पहचानेंगे। इसके साथ ही आपको अपने कोचिंग इंस्टिट्यूट में योग्य टीचर रखने पड़ेंगे। ‍ टीचर उच्च शिक्षित होने के साथ-साथ अनुभवी भी होने चाहिए। आप उन्हें एक अच्छी सैलरी दे कर अपने कोचिंग इंस्टीट्यूट में रख सकते हैं। आपके कोचिंग सेंटर का रिजल्ट जितना अच्छा आएगा, उतना ही आपके कोचिंग सेंटर का नाम होगा और पढ़ने वाले बच्चों की संख्या बढ़ेगी। ‍ 16 - फिल्म प्रोडक्शन हाउस बिजनेस- A Man is Shooting A Film in Production House With A Video Camera हम सोशल साइट पर हमेशा कई तरह के वीडियो को देखा करते हैं। कई तरह की डॉक्यूमेंट्री मूवी देखते हैं जो किसी न किसी विषय को लेकर बनाई जाती हैं। लोग बहुत सारी सोशल साइट का इस्तेमाल करके अपने वीडियोज को अपलोड करके प्रॉफिट पा रहे हैं। ‍ कुछ अच्छे कंटेंट बहुत ज्यादा चर्चा में भी रहते हैं। अगर आप ये बिजनेस करना चाहते हैं तो आप भी बेझिझक हाथ आजमा सकते हैं। बहुत सारी ऐसी वीडियो शूट है जिन्हें करके प्रॉफिट पा सकते हैं। प्री वेडिंग शूट, मुंडन शूट, बर्थडे शूट, वेडिंग शूट इसके अलावा बहुत सारे ऑफिशियल सूट भी होते हैं। ‍ इन सबकी शूटिंग कर के आप अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। अगर कोई शॉर्ट फिल्म बनाने का मौका मिले तो आप वह भी कर सकते हैं जिसका बजट अच्छा हो। ‍ 17 ट्रांसपोर्ट सर्विस का बिजनेस Transporting Trucks Are Park Besides Service Road.

  • हम सभी कहीं भी जाने के लिए ट्रांसपोर्ट सर्विस का इस्तेमाल तो करते ही हैं। अक्सर हम बहुत जगह गाड़ी बुक करके जाते हैं। क्या आपने कभी ट्रांसपोर्ट सर्विस का बिजनेस करने के बारे में सोचा है? ट्रांसपोर्ट सर्विस के बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट होता है। ‍ ट्रांसपोर्ट सर्विस के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको चार लाख से पाँच लाख रुपए तक की लागत लगती है। इसके लिए आपको उन सभी गाड़ियों के पेपर्स चाहिए होंगे, जो आप ट्रांसपोर्ट सर्विस के लिए प्रयोग करेंगे। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कम से कम 10 गाड़ियों का इंतजाम करना होगा, जो आपकी ट्रांसपोर्ट सर्विस का काम कर सकें। उसके साथ कुछ ड्राइवर्स भी रखने होंगे, उन्हें पेमेंट भी करना होगा। इन सब को करने के बाद आपको एडवर्टाइजमेंट पर भी बहुत ध्यान देना होगा, क्योंकि आजकल मार्केट में कंपटीशन बहुत ज्यादा है। जो पहले से टिका हुआ है, लोग भरोसा उस पर ज्यादा करते हैं। ‍ लेकिन हां मौके पर जो जल्दी तैयार हो जाता है और तुरंत बुकिंग के लिए रेडी हो जाता है उस पर भी लोग भरोसा करने ही लगते हैं। यह एक अच्छा बिजनेस आईडिया है। इसमें प्रॉफिट भी बहुत ज्यादा होता है। ‍ 18 - किड्स प्ले स्कूल- A Child Filling Colors in Drawing इस स्कूल का प्रचलन पहले नहीं था, लेकिन अब यह काफी प्रचलित है, क्योंकि आज के समय लगभग सभी महिलाएं वर्किंग वुमन हैं। अपने घर को संभालने के साथ-साथ बाहर की जिम्मेदारी को भी संभाल रही हैं। ऐसे में उन्हें अपने बच्चों की चिंता बहुत रहती है। ‍ तब वह तलाश करती हैं ऐसी किड्स प्ले स्कूल को, जहां पर उनका बच्चा सुरक्षित रह सके और कुछ सीख सके। किड्स प्ले स्कूल में बच्चों को भर्ती करने की जो उम्र है वह 3 साल है। इसकी फीस भी अच्छी-खासी होती है। इसकी फीस लगभग दस हज़ार से पंद्रह हजार रुपए होती है। ‍ अगर आपने अपने बच्चे को वहां छोड़ दिया तो फिर पूरी जिम्मेदारी उनकी होती है। आपको सिर्फ वहां पर यह दर्ज़ कराना होता है कि आपका बच्चा समय-समय पर क्या खाता है, आप उसे क्या पीने के लिए देती हैं, इन सारी चीजों की व्यवस्था स्कूल में टीचर करते हैं। ‍ अगर आप किड्स प्ले स्कूल खोलते हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छा बिजनेस साबित होगा। इसके लिए आपको एक काफी बड़ी जगह की जरूरत होगी। जहां पर आप स्कूल बनवा सके और उसमें कुछ झूले लगवाने की जरूरत होगी। ‍ साथ ही उसमें बड़ा-सा प्लेग्राउंड भी होना चाहिए, जहाँ बच्चा आराम से खेल सके और उब न महसूस करे। बच्चों की देखभाल करने और पढ़ाने के लिए कुछ टीचर्स की व्यवस्था करनी होगी। टीचर्स की सैलरी के बाद जो पैसा बचता है, वह आपका होगा। इस बिजनेस में कमाई बहुत अच्छी होती है। ‍ 19 - पेट्रोल पंप का बिजनेस - A Car is Standing At Petrol Pump for Filling Fuel यह एक हाई प्रोफाइल बिजनेस है और यह सही मायने में बिग बिज़नेस आईडिया है। इसको शुरू करने के लिए आपको अच्छे-खासे पैसे की ज़रूरत होती है। अगर आप ज्यादा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं तो आप जरूर इस बिजनेस को करें। इस बिजनेस को अधिकतर लोग करना चाहते हैं क्योंकि इसमें प्रॉफिट अच्छा होता है। ‍ लेकिन इसके साथ ही इन्वेस्टमेंट भी काफी बड़ा होता है इसलिए अक्सर लोग पीछे हट जाते हैं यह बिजनेस करने के लिए सबसे पहले आपको सरकारी लाइसेंस की आवश्यकता होगी। लगभग दो से तीन करोड रुपए तक का निवेश करना होगा। इस बिजनेस में अगर आप एक दिन में लगभग पाँच हज़ार लीटर पेट्रोल बेच लेते हैं, तो आपका प्रॉफिट पाँच लाख से छः लाख रुपए प्रति महीने का होगा। ‍ 20 - वेडिंग लॉन और वेंकट हॉल का बिजनेस - Dining table with Chairs are in Sequencing in a Banquet Hall इस बिजनेस के लिए यह कह सकते हैं कि एक बार इन्वेस्टमेंट करिए और हमेशा खाइए। अगर आपने एक बार वेंकट हॉल बनवा लिया या कोई भी वेडिंग लॉन बनवा लिया तो काफी लंबे समय तक उसके जरिए अच्छे पैसे कमाए जा सकते हैं। ‍ वेंकट हॉल बनाने के लिए एक बड़े खाली मैदान की ज़रूरत होती है, जहाँ पर आप यह बनवा सकें। इसके बाद इसे पूरा मेंटेन करने की जरूरत है। दो-चार ऐसी वर्कर भी रखें जो इसकी देखभाल कर सकें। उन्हें बस शादी सीजन के टाइम के लिए ही रखें। यह बिजनेस आपका बहुत अच्छा चलेगा, क्योंकि शादी समारोह तो आजकल पूरे साल होते रहते हैं। ‍ इसके अलावा भी बहुत सारे ऐसे काम है जिसके लिए लोग लॉन को बुक करते हैं। आप एडवर्टाइजमेंट करना बिल्कुल न भूलें। जब लोग इसको जान जाएंगे तो बुकिंग आपको मिलने लगेगी। अगर निवेश की बात की जाए तो आपको एक बार में कम से कम बारह लाख रुपए तक का निवेश करना होगा। उसके बाद आपको प्रॉफिट होना शुरू हो जाएगा। ‍ 21 - होटल का बिजनेस - Captured Beautiful Picture From Outside of the Hotels हम कभी कहीं घूमने जाते हैं, तो वहाँ रुकने के लिए होटल लेते हैं। होटल का जो भी चार्ज होता है वो हम उन्हें पे करते हैं। जैसी सुविधा होटल मे होंगी, होटल वाले वैसा ही पैसा भी चार्ज करते हैं। अगर आप भी होटल खोलना चाहते हैं तो यह बात ध्यान रखें कि जब आप अच्छा पैसा निवेश कर पाए तभी इस बिजनेस में हाथ डाले। हमारे देश मे बहुत सारे ऐसे पर्यटन स्थल हैं जहाँ यह बिजनेस काफी अच्छा चल रहा है।अगर आप ऐसे किसी जगह रहते है जहाँ पर पर्यटन स्थल है, तो आप वहाँ यह बिजनेस कर सकते है। ‍ 22 - सोलर पैनल का बिजनेस - Solar Power Panel Displaying in Grass Area जैसा कि आप देख रहे हैं कि बहुत मात्रा में लोग सोलर पैनल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनवर्टर का जमाना भी धीरे-धीरे पीछे जा रहा है। लोग सूर्य की ऊर्जा का इस्तेमाल करके अपने घरों में बिजली ला रहे हैं। ऐसे में अगर आप इसका बिजनेस करना चाहते हैं या गवर्नमेंट से इसकी फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं। ‍ तो आप गवर्नमेंट वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करके इसकी मांग कर सकते हैं। इसके लिए जो भी जरूरी कागजात हो वह आपको लगाने होंगे और फ्रेंचाइजी आपको मिल जाएगी। बशर्ते आप की दुकान ऐसी जगह होनी चाहिए जहां पर काफी भीड़ भाड़ होती हो। जहां पर हार्ड मटेरियल मिलता हो। ‍ मार्केट अच्छा हो। सारी कागजी कार्रवाई कंप्लीट करने के बाद आपको इसकी फ्रेंचाइजी मिल जाएगी। अगर गवर्नमेंट से संपर्क करके लेंगे तो आपको पेमेंट भी कम ही करना पड़ेगा। अगर प्राइवेट सेक्टर की ओर से करते हैं तो भी हमारा इन्वेस्टमेंट कम से कम बीस लाख तो होगा ही होगा। लेकिन यह वन टाइम इन्वेस्टमेंट है। एक बार इन्वेस्ट करने के बाद प्रॉफिट दुगना होता है। ‍ 23 - LED लाइट का बिजनेस - Hanging White LED Light on Wall यह बिजनेस आप बड़े बिजनेस की तरह भी कर सकते हैं और छोटे बिजनेस की तरह भी कर सकते हैं। अब पहले की तरह हाई वोलटेज बल्ब कोई नहीं इस्तेमाल करता। सभी LED लाइट का ही इस्तेमाल करते हैं जिसमें खर्च भी कम आता है और रौशनी भी काफी ज्यादा होती है। ‍ अगर आप यह बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको LED लाइट की किसी कम्पनी से फ्रेंचाइजी लेनी होगी। आप फ्रेंचाइजी लेकर ही बड़ा बिजनेस कर पाएंगे। अगर आप छोटा बिजनेस करना चाहते हैं तो आप थोक में इन लाइटोंको खरीद कर रिटेल कर सकते हैं। ‍ Fynd platform banner for free demo ‍ 24 - एलोवेरा का बिजनेस - एलोवेरा एलोवेरा हम सभी हर जगह और हर चीज मे इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर बड़े पैमाने पर एलोवेरा की खेती की जाए तो अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। अब एलोवरा का इस्तेमाल दवाई के साथ-साथ मेकअप प्रोडक्ट और स्किन केयर मे भी किया जाता है। ‍ यहाँ तक कि खाने-पीने की चीजों में भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। बड़ी-बड़ी दवाइयों की कम्पनियाँ एलोवेरा पल्प के लिए बड़े पैमाने पर इसकी खरीद करती हैं। स्किन और हेअर केयर के लिए भी कंपनी एलवेरा की खरीद कर रही हैं। ऐसे मे आप इसकी खेती करना चाहते हैं तो अच्छी बात है। अगर आप एक से दो टन एलोवेरा कम्पनियों को बेचते हैं तो आपको बहुत फायदा होगा। ‍ 25 - लकड़ी का फर्नीचर का बिजनेस - Displaying Wooden Furniture with Wooden Frame, Chairs and Tables लकड़ी के फर्नीचर की मांग बढ़ती ही जा रही है।


0000 HELPFAG

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट